Rajasthan: प्रमोद जैन भाया की बढ़त पर गहलोत का बड़ा बयान, बिहार परिणाम का लेकर भी कही ये बात

Hanuman | Friday, 14 Nov 2025 01:27:55 PM
Rajasthan: Gehlot makes a big statement on Pramod Jain Bhaiya's lead, also says this about Bihar results

जयपुर। बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को जीत मिलती नजर आ रही है। प्रमोद जैन भाया ने बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा पर बड़ी बढ़त बना ली है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मीडिया से  बात करते हुए बड़ी बात ही है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अंता की अच्छी न्यूज आ रही है, राजस्थान में माहौल बन चुका था पहले से ही, उम्मीद करते हैं कि शाम तक बहुत अच्छे मार्जिन से कांग्रेस जीतेगी।

वहीं अशोक गहलोत ने इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के निराशाजनक परिणाम को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने बिहार के परिणाम को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि बिहार के परिणाम जो हैं, निराशाजनक हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं, क्योंकि जिस प्रकार का माहौल मैंने वहां देखा, एक तो जो महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए, प्राइमा फेसी मैं कह सकता हूं प्रथम दृष्टया, प्रथम दृष्टया तो मुझे लगता है कि दस-दस हजार रूपए दिए गए वो चुनाव कैंपेन चल रहा था तब भी बांटे जा रहे थे, ऐसा कभी होता नहीं है, कैंपेन चल रहा है, पोलिंग होने के एक दिन पहले पैसे जा रहे हैं खाते में उनके।

इलेक्शन कमीशन मूक दर्शक बना रहा
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान में हम टेलीफोन बांट रहे थे, मोबाइल फोन बांट रहे थे, जिस दिन आचार संहिता लागू हुई, उसी वक्त मोबाइल फोन बंटना बंद, बल्कि जो पेंशन थी बुजुर्गों की, विधवाओं की, निशक्तजनों की बंद। बांट ही नहीं सकते आप और बिहार में सब बंट रहे थे, पेंशन बंट रही थी पैसा बंट रहा था, दस हजार रुपए बिहार जैसे प्रदेश में महिलाओं को मिल जाएं,तो आप सोच सकते हो क्या हो सकता है, एक तो वो फैक्टर भी था।  गहलोत ने कहा कहा कि इलेक्शन कमीशन मूक दर्शक बना रहा, उसने क्यों नहीं रोका, दस-दस हजार रुपए बंट रहे थे, चुनाव चलते हुए, इलेक्शन कमीशन को रोकना चाहिए था उसको, रोका ही नहीं उन्होंने।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.