Rajasthan: प्राइवेट बसों की हड़ताल को लेकर गहलोत ने सीएम भजनलाल पर कसा तंज, कहा- भले आदमी हैं पंडित…

Hanuman | Saturday, 01 Nov 2025 04:05:47 PM
Rajasthan: Gehlot takes a dig at CM Bhajan Lal over the private bus strike

जयपुर। राजस्थान में प्राइवेट स्लीपर बसों की हड़ताल को लेकर लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया द्वारा राजस्थान में प्राइवेट स्लीपर बस वालों की हड़ताल के विषय पर पूछे सवाल का जवाब हुए गहलोत ने भाजपा सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि एक तो इनको चाहिए कि उनको बुलाकर बात करें,  बैठाकर समझाइश करें उनको और उनकी बात समझें, यही होता है डेमोक्रेसी के अंदर तो।  बस मालिकों की उनकी अपनी प्रॉब्लम तो होती ही है। हमारे वक्त में कई बार आई थी तो हमनें बैठ कर बातचीत कर हल निकाला और ऐसी स्ट्राइक करने की नौबत ही नहीं आई।

इस संबंध में गहलोत ने सीएम भजनलाल पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये तो इनकी ड्यूटी है। पर इनके यह जिम्मेदारी निभाएगा कौन, प्रॉब्लम ये है कौन निभाए। अब मुख्यमंत्री सब काम नहीं कर सकते, भले आदमी हैं पंडित भजनलाल जी तो, तो फिर करे कौन, इनके कामों को ? करे कौन? तो इसलिए यह सब समस्या पैदा होती जा रही है। मुख्यमंत्री को तो पूरी ऑथोरिटी के साथ राज करना चाहिए, कल की चिंता नहीं करनी चाहिए तब वो कामयाब होंगे, वो कल की चिंता करते हैं।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.