Rajasthan: सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए किया नामांकन दाखिल, राहुल और प्रियंका रहे साथ

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Feb 2024 01:00:02 PM
Rajasthan: Sonia Gandhi filed nomination for Rajya Sabha from Rajasthan, Rahul and Priyanka remained together.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से राज्यसभा के लिए कांग्रेस से सोनिया गांधी को उम्मीदवार बनाया गया हैं। आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रक्रिया पूरी करने के लिए सोनिया जयपुर पहुंची थीं। बता दें की उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी थे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के नेता भी उनके साथ थे।

सोनिया के नामांकन के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान आया है।  उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली सोनिया गांधीजी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का हार्दिक स्वागत है। सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है। 

आगे गहलोत ने लिखा राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे, तब सोनिया गांधी उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। बता दें की राजस्थान से ही भाजपा ने भी दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। यहां सीटों की स्थिति को देखते हुए दो सीटों पर भाजपा तो एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है।  

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.