इंटरनेट डेस्क। कहते हैं इंसान के साथ घटित बुरी घटना जो उस वे ताउम्र याद रहती है। लेकिन आजकल तो जानवर भी अपने साथ हुए बुरे बर्ताव को बदला लेने लग गए हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना? कहते है कि इंसान से ज्यादा बफादार जानवर होते है। ऐसा ही मामला उत्तरी कर्नाटक के एक जिले का है, जहां पर एक गाय 4 वर्षों से एक बस का रास्ता रोक रही है, आखिर क्या वजह है जो गाय उस बस का रास्ता रोक रही है। चलिए आपको बताते है उस कहानी का राज?
खबरों की माने तो यही वजह है कि गत 4 सालों से एक गाय सिर्फ उसी बस का रास्ता रोक रही है जिससे कुचल कर उसके बछड़े की मौत हो गई थी। कर्नाटक के सिरसी में चार साल पहले एक रोडवेज बस इस घटना के बाद गाय वहीं खड़ी अपने बछड़े को उठाने का प्रयास करती रही। लेकिन दुख की बात रही कि बछड़ा मर चुका था।
लेकिन उस बछड़े को जिस बस ने कुचला था, गाय उसे आज तक भूल नहीं सकी है। वो हरपल गाय की आंखों में रहता है। इस घटना के बाद से गाय रोजाना सिर्फ उसी ड्राइवर तथा बस को रोकने का प्रयास करती है। गत 4 वर्षों के दौरान रोजाना सैकड़ों लोग इस घटना के गवाह बनते हैं। अक्सर वे गाय उस रोडवेज बस के सामने आ जाती है, लेकिन मजबूरी के चलते उसे डंडा मार के वहां से भगा दिया जाता है। डंडे की मार खाने के बाद भी गाय उस बस के पीछे भागती रहती है। विश्वभर में इस मामले को लेकर कई बार खबरें चल चुकी है।