- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने अब राजनीति के क्षेत्र में रख दिया है। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक अध्यक्ष विजय ने अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही 52 साल के अभिनेता विजय ने अपनी संपत्ति का भी खुलासा कर दिया है।
उन्होंने नामांकन पत्र के साथ संलग्न हलफनामे में 603.20 करोड़ रुपए संपत्ति होने की जानकारी दी है। चुनाव अधिकारी को सौंपे गए हलफनामे में विजय ने खुलासा किया कि उनके पास 404.58 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।
वहीं उनके पास कुल 198.62 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें कोडाइकनाल में कृषि भूमि और चेन्नई में वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। विजय पत्नी संगीता की अलग से संपत्ति का खुलासा किया है। उनकी पत्नी संगीता के पास कुल 15.76 करोड़ रुपए की संपत्ति मौजूद है। उनके पास 15.51 करोड़ रुपए की चल और 25 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें