गाय के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टी की सरकार में गौवंश की दुर्गति हो रही है: Gehlot      

Hanuman | Monday, 10 Nov 2025 02:51:49 PM
The cattle are facing a miserable situation under the government of a party that seeks votes in the name of cows: Gehlot

 जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब गौमाता को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से गौमाता परेशान है क्योंकि सरकार गोशाला अनुदान पर कुंडली मारकर बैठी है।

गाय के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टी की सरकार में गौवंश की दुर्गति हो रही है। मुख्यमंत्री जी, सरकारी कागजों में सड़क पर घूमते गौवंश को आवारा की बजाय निराश्रित बोलने से स्थिति नहीं बदलेगी। आपको कांग्रेस सरकार की भांति असल में गौसेवा के लिए काम करना होगा।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने 5 साल में करीब 3000 करोड़ रुपए का अनुदान गौशालाओं को दिया था। प्रदेशभर के साधु-संत और गौशाला संचालकों ने कांग्रेस सरकार को इसके लिए आशीर्वाद दिया। पता नहीं भाजपा सरकार क्यों गौमाता को तड़पा रही है।

भाजपा को गौमाता की पुकार सुनाई नहीं देती
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि गाय के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को गौमाता की पुकार सुनाई नहीं देती! भाजपा की "गौ-सेवा" की सच्चाई पूरी तरह उजागर हो चुकी है, यह संकट सिर्फ पाली की 35 गोशालाओं में ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में करीब 2500 गोशालाओं का यही हाल है।

भाजपा सरकार ने करीब 1 साल से इन गोशालाओं का 1120 करोड़ का अनुदान रोक रखा है, हालत इतनी खराब है कि इस साल मार्च के बाद अब तक ज़रूरी दस्तावेज तक तैयार नहीं किए गए हैं। नतीजन गौमाता भूखी-प्यासी सड़कों और गौशालाओं में भटक रही हैं, चारे-पानी का गंभीर संकट है, लेकिन भाजपा पूरी तरह बेपरवाह बनी बैठी है। भाजपा मंचों से "गौ-भक्ति" की दुहाई देती है, पर सेवा के समय मुंह मोड़ लेती है। सेवा और संवेदना से कोसों दूर इनके लिए गौमाता सिर्फ चुनावी मुद्दा है।

PC: rajasthan.ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.