सरकार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने पर उतर आई: Jully

Hanuman | Tuesday, 03 Feb 2026 08:32:22 AM
The government has resorted to suppressing the voice of the Leader of the Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi: Jully

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केन्द्र सरकार पर लोकसभा में अब राहुल गांधी की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे  की एक किताब को लेकर लेकर राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में कल हंगामा हुआ।

इस पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को एक्स के माध्यम से कहा कि लोकसभा में आज जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। पहले मोदी सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक के प्रकाशन को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाया और अब जब उस पुस्तक के अंश सामने आ रहे हैं जो इनके तथाकथित राष्ट्रवाद की सच्चाई उजागर करते हैं तो सरकार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने पर उतर आई है।

नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोकने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को तैनात कर किया
जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि ये झूठे राष्ट्रवादी अपनी अक्षमता और विफलताओं की सच्चाई सामने आने से इतने भयभीत हैं कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोकने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को तैनात कर दिया गया।

यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है, यह हिटलरशाही है
उन्होंने कहा कि लोकसभा में कार्य संचालन के नियमों की खुली और जानबूझकर गलत व्याख्या कर भाजपा सरकार सदन और देश की जनता को चीन के साथ हुए संघर्ष में अपनी हिमालयी भूलों की सच्चाई जानने से वंचित कर रही है। यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है, यह हिटलरशाही है।

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

government,Leader of the Opposition, Lok Sabha, Rahul Gandhi, Jully



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.