शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान हों, इसके लिए कानून बने : Congress MP

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Mar 2022 01:14:28 PM
There should be a law for maximum 50 wedding processions and 11 dishes in weddings: Congress MP

नई दिल्ली : कांग्रेस  सांसद जसबीर सिह गिल ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान की बाध्यता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाए।उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई। गिल ने कहा कि हमारे देश में शादियों में बहुत खर्च होता है, बहुत सारे लोग बुलाए जाते हैं और कई तरह के पकवान बनते हैं।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ''अब कानून बनाना चाहिए कि शादियों में 50 से ज्यादा बाराती नहीं हों, लड़की वालों की तरफ से भी 50 से ज्यादा लोग नहीं हों और 11 से ज्यादा व्यंजन नहीं हों।’’गिल ने कहा कि पड़ोसी देश में पाकिस्तान में ऐसा कानून बना है और यहां भी यह कानून बनाने की जरूरत है।इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''यह कानून से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा शक्ति से होगा। सांसद खुद ऐसा करने लग जाएं तो पूरा देश भी ऐसा कर लेगा।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.