यह बजट राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है: Bhajanlal

Hanuman | Monday, 02 Feb 2026 08:22:44 AM
This budget will take Rajasthan's industrial development to new heights: Bhajanlal

जयपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को लगाकार नौवीं बार केन्द्र सरकार का बजट पेश किया है। पहली बाद रविवार को बजट पेश हुआ है। इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम भजनलाल ने बजट का सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। 7% की विकास दर के साथ देश 'पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और मेगा टेक्सटाइल पार्क जैसी घोषणाएं राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देंगी। डेटा सेंटर और सोलर क्षेत्र में मिलने वाले प्रोत्साहन से हमारे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। सीएम भजनलाल ने कहा कि यह बजट युवाओं के कौशल, नारी शक्ति के सम्मान और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है। प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का युवा शक्ति को समर्पित बजट के लिए हार्दिक आभार।

वहीं उपमुख्यंत्री दिया कुमारी ने बजट को लेकर कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बहुत-बहुत आभार।

बजट युवाओं, गरीबों, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित: बैरवा

उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द्र बैरवा ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 वास्तव में “विकसित भारत” की दूरदर्शी सोच को साकार करने वाला बजट है। यह बजट युवाओं, गरीबों, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित है, जो भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण के साथ-साथ फार्मा एवं रासायनिक उद्योग को सशक्त बनाने के प्रावधान अत्यंत सराहनीय हैं। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.