Jharkhand में पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया

Samachar Jagat | Friday, 02 Jun 2023 02:57:48 PM
Three lakh prize Naxalite Rajesh Oraon killed in police encounter in Jharkhand

रांची। झारखंड में गुमला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के तीन लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया।

रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने इस बात की पुष्टि की है।यह मुठभेड़ की घटना आज सदर थाना क्षेत्र के अंजनधाम जाने वाले रास्ते में हुई।

राजेश के ऊपर झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।राजेश मूल रूप घाघरा थाना के हुटार गांव रहने वाला था और उसपर गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज है।

Pc:Hindustan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.