राजे के बाद सीएम Bhajanlal ने की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या होने वाला है प्रदेश में कुछ बड़ा?

Hanuman | Tuesday, 29 Jul 2025 04:28:23 PM
After Raje, CM Bhajanlal met PM Modi, is something big going to happen in the state?

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब सीएम भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात से राजस्थान में कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो चुके हैं। इससे सरकार में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। भजनलाल मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। इनके अलावा भी कई प्रकार के कयास लग रहे हैं।    

भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में जानकारी आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।  उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर राजस्थान के विकास पर चर्चा की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सहयोग के लिए राजस्थान की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने नई ऊंचाइयों को छूते हुए विश्वपटल पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्वयं को स्थापित किया है।

उनके कुशल मार्गदर्शन में पिछले डेढ़ वर्ष से राजस्थान निरंतर विकास की सभी बाधाओं को पार करता जा रहा है और नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार राजस्थान को एक आदर्श राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जहां प्रत्येक किसान, युवा, महिला, गरीब और वंचित वर्ग को न्याय मिल रहा है और वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ सम्मान युक्त जीवन जी रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने आने वाले समय में राजस्थान को और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए उनका समस्त राजस्थानवासियों की ओर से कोटिश: आभार। 

PC:  X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.