8.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया Russia, जारी हुई सुनामी की चेतावनी, बड़ी तबाही के संकेत

Hanuman | Wednesday, 30 Jul 2025 08:05:31 AM
Russia shaken by 8.8 magnitude earthquake, tsunami warning issued, signs of major devastation

इंटरनेट डेस्क। रूस में आज 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। भूकंप इतना भयंकर था कि यहां पर पूरी धरती कांप उठी। खबरों के अनुसार, रूस के कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट पर आज ये भूकंप आया।

भूकंप के बाद पूरे क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। रूस में आए इस भूकंप का प्रभाव जापान में भी देखने को मिला है। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट आए इस भूकंप की तीव्रता 8.8 होने के कारण बड़ी तबाही के संकेत मिले हैं। हालांकि अभी तक यहां पर किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। वहीं रूस में सुनामी का प्रभाव भी देखने का मिला है। कुरिल आइसलैंड के हिस्सों से सुनामी की लहरें टकराई हैं। 

इन देशों में भी देखने को मिला प्रभाव
भूकंप की वजह से झटके इतने तेज थे कि यहां सब कुछ हिलने-डुलने लग गया। खबरों के अनुसार, भूकंप का प्रभाव जापान और अमेरिका के अलावा न्यूजीलैंड तथा इंडोनेशिया में भी नजर आया है। वहां पर सुनामी को लेकर अलर्ट जारी हो चुका है। कुछ जगहों पर सुनामी का प्रभाव भी देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह 8.25 बजे (भारत में सुबह 4.55 बजे) आया। 

इमारतों की बालकनियां हिली
रूस की समाचार एजेंसी के मुताबिक, भूकंप आने के बाद कई लोग बिना जूते या बाहरी कपड़ों के सडक़ पर भाग गए। वहीं भूकंप से घरों के अंदर अलमारियां गिर गईं, शीशे टूट गए, कारें सडक़ पर लहराने लगीं और इमारतों की बालकनियां हिल गईं। कामचटका क्षेत्र की राजधानी में बिजली कटौती और मोबाइल फोन सेवा फेल होने की भी जानकारी मिली है। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.