भाजपा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Apr 2022 11:55:56 AM
Two newly elected members of BJP took oath of Rajya Sabha membership

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही हिमाचल प्रदेश से भाजपा के डॉक्टर सिकंदर कुमार और त्रिपुरा से भाजपा के ही माणिक साहा को शपथ दिलाई गई।


सिकंदर कुमार ने हिदी में जबकि साहा ने बांग्ला में शपथ ली। कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के पूर्व कुलपति हैं। वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। हिमाचल प्रदेश से वह तीसरे राज्यसभा सांसद हैं।


साहा त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष हैं। राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में पिछले दिनों उन्होंने जीत हासिल की थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.