अंडमान-निकोबार के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 'नेताजी' के नाम पर करीब 1 हजार करोड़ की कई विकास योजनाओं का किया उद्घाटन,

Samachar Jagat | Saturday, 16 Oct 2021 04:50:56 PM
Union Home Minister Amit Shah, who arrived on a tour of Andaman and Nicobar, inaugurated many development schemes worth about 1 thousand crores in the name of 'Netaji',

इंटरनेट डेस्क। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के दौरे पर पहुंचे। यहां राजधानी पोर्ट ब्लेयर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप से अंडमान-निकोबार के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल डी. के. जोशी (रिटायर्ड) भी मौजूद हैं।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां 14 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है जिसकी कुल कीमत 299 करोड़ है। 12 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है उसकी लागत 643 करोड़ रुपए है। अंडमान के छोटे से द्वीप के अंदर लगभग 1,000 करोड़ रुपए के विकास योजनाओं को शुरू कर रहे हैं। 

अमित शाह ने कहा कि सालों तक कई नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई। लेकिन अब उन्हें इतिहास में उचित स्थान देने का समय आ गया है। अपने प्राणों की आहुति देने वालों को इतिहास में जगह मिलनी चाहिए। इसलिए हमने इस द्वीप का नाम नेताजी के नाम पर रखा। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.