UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की 40% सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का फैसला किया

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Oct 2021 10:01:28 PM
UP Assembly Election 2022 : Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra has decided to give tickets to women in 40% of the seats in the state amid preparations for the Uttar Pradesh Assembly Election 2021.

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। यूपी में सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी जहां अपने बचे हुए विकास कार्यों को पूरा कर लोगों का साथ बटोर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी यूपी मिशन की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने इस बार मिशन यूपी की जिम्मेदारी पूरी तरह पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को सौंप दी है।

 

The Congress party has decided that it will give 40% of the total election tickets to women in the state: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on 2022 Uttar Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/WGPTSLbDcx

— ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2021

प्रियकां गांधी को यूपी चुनावों में कांग्रेस का मुख्य चेहरा बनाया गया है। यूपी में यदि कांग्रेस सत्ता में आती हैं तो इस बार सीएम का चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा ही होंगी। प्रियंका अपने आप को इसके लिये तैयार भी कर रही है। वे घर-घर जाकर लोगों से महिलाओं से और बच्चों से खासतौर पर मिल रही हैं। 

यूपी चुनावों की तैयारियों को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज मंगलवार को एक बड़ा फैसला किया है कि वह राज्य में महिलाओं को कुल चुनावी टिकट का 40% देगी। मतलब कांग्रेस करीब 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी। राजनीति में महिलाओं की एंट्री को लेकर पार्टी का ये प्रयास एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.