UP Election 2022 : यूपी के बांदा में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले - चप्पल पहनने वाले लोगों को हवाई यात्रा का झांसा देने वालों ने पेट्रोल-डीजल महंगा कर उनकी रही-सही गाड़ी भी बंद कर दी

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Dec 2021 12:55:54 PM
UP Election 2022  :  In UP's Banda, Akhilesh Yadav targeted the Yogi government, said - Those wearing slippers on the bluff of air travel, made petrol and diesel expensive and even stopped their proper car.

इंटरनेट डेस्क। वर्ष 2022 में कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कई बड़े नेताओं ने अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य होगा जहां विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में फिलहाल तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। योगी अगला चुनाव जीतने की भी बात कह चुके हैं लेकिन इस बीच कई इलेक्शन रिसर्च बताते हैं कि इस बार योगी को अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ी चुनौती मिल सकती है। बीजेपी के सामने यदि कोई बड़ा खतरा है तो वह अखिलेश यादव ही होंगे। यूपी के बांदा में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनावी रैली करने पहुंचे। उनकी रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बांदा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बुदेंलखंड एक्सप्रेस-वे 4.5 साल बाद भी आधा-अधूरा है, पूरा नहीं हो पाया है। घर-घर नल पहुंचाने की योजना राठ से शुरू की गई थी, लेकिन राठ की योजना को बंद कर दिया गया। अभी भी बुंदेलखंड के घरों में नल से पानी पहुंचा है। 

सपा प्रमुख ने बांदा के लोगों को संबोधित करते हुए महंगाई पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ये वही लोग हैं जिन्होंने कहा था कि चप्पल पहनने वाले लोगों को हम हवाई यात्रा करवाएंगे और पेट्रोल-डीज़ल इतना मंहगा हो गया है कि गरीब की गाड़ी नहीं चल सकती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.