Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार आज होगा समाप्त! पहली लिस्ट कभी भी हो सकती है जारी

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 09:26:44 AM
Rajasthan Elections 2023: The wait for Congress candidates in Rajasthan will end today! The first list can be released any time

इंटरनेेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के काम में लगी है। भाजपा की पहली लिस्ट आ चुकी है तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट का इंतजार है। ऐसे में चर्चाओं का बाजार भी गरम है और लगभग तय है की आज कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है। 

ऐसा इसलिए दिल्ली में कंेद्रीय चुनाव समिती की बैठके समाप्त हुए दो दिन हो चुके है, साथ ही प्रियंका गांधी की रैली भी हो चुकी है और अब उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर काउंट डाउन शुरू हो गया है। किसी भी वक्त प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। सीएम गहलोत ने भी संकेत दिए थे की 18 अक्टूबर के बाद लिस्ट आ सकती है।  

कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी करने से पहले काफी मंथन और मशक्कत की जा रही है। कांग्रेस में जहां प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी तो वहीं भाजपा दूसरी लिस्ट जारी करेगी। इधर अब कांग्रेस के प्रत्याशियों की बेचेने बढ़ती जा रही है। इधर प्रियंका गांधी की सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले के पांचों विधायकों को लेकर तस्वीर साफ कर दी उन्होंने कहा की पांचों विधायकों को जिताओ। 

pc- moneycontrol.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.