उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में यूपी जा रहे पंजाब के नेताओं को यूपी पुलिस ने सहारनपुर में हिरासत में लिया

Samachar Jagat | Monday, 04 Oct 2021 06:38:37 PM
UP Police detained leaders of Punjab going to UP to protest against Lakhimpur Kheri incident in Saharanpur

इंटरनेट डेस्क। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस नेता कुलजीत सिंह नागरा और पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने सहारनपुर में हिरासत में लिया, जब वे लखीमपुर खीरी जा रहे थे। यूपी के लखीमपुर खीरी में कल रविवार को हुई 8 किसानों की हादसे में मौत के बाद देशभर में घटना को लेकर गुस्सा दिख रहा है। किसान संगठन और विपक्ष द्वारा लगातार इस घटना का विरोध किया जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश: पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस नेता कुलजीत सिंह नागरा और पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने सहारनपुर में हिरासत में लिया, जब वे लखीमपुर खीरी जा रहे थे। pic.twitter.com/MZI8EjbksT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2021

बड़ी संख्या में जहां किसान संगठन के लोग लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने-अपने राज्य में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सोमवार को लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में पंजाब में भी जमकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि इससे पहले, इससे पहले सपा मुखिया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की घटना के बाद सपा के सैकड़ों समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। गुस्साए समर्थकों ने एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  उपवास पर बैठ गईं हैं।  उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के परिवारों व अन्य किसानों से नहीं मिलूंगी, अन्न ग्रहण नही करूंगी। वहीं अम्बेडकरनगर में लखीमपुरखीरी घटना के विरोध में सड़क पर उतरे सपाइयों ने जगहृ-जगह धरना प्रदर्शन किया। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.