UP : यूपी की योगी सरकार जल्द एक और शहर का नाम बदलने जा रही...बदायूं अब होगा वेदामऊ..! योगी आदित्यनाथ ने दिये संकेत

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Nov 2021 05:00:59 PM
UP : UP's Yogi government is going to change the name of another city soon... Badaun will now be Vedamau..! Yogi Adityanath gave indications

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही एक और शहर का नाम बदलने जा रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को बदायूं में हुए एक कार्यक्रम में इसके संकेद दिये हैं। उत्तर प्रदेश में कई शहरों का नाम अब तक बदल चुका है। बदायूं का नाम बदलकर वेदामऊ रखने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल सीएम योगी ने कहा कि प्राचीन काल में बदायूं को वेदामऊ नाम से जाना जाता था और यहां वेदों का अध्ययन हुआ करता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी की योगी सरकार राज्य में अब तक फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या, इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है। मुगलसराय के रेलवे स्टेशन का नाम जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया है। 

वहीं कई शहरों के नाम बदलने अभी बाकी है। इनमें अलीगढ़ को हरिगढ़, मैनपुरी को मयननगरी सहित और भी कई शहरों के नाम जल्द ही बदले जाएंगे ऐसा योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिये हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.