Weather Update: हरियाणा, पंजाब में बारिश का दौर जारी

Samachar Jagat | Thursday, 01 Jun 2023 02:13:13 PM
Weather Update: Rain continues in Haryana, Punjab

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में फिर बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से नीचे बना रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, नारनौल, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, मोहाली और रूपनगर में बारिश हुई है।

पिछले दो हफ्तों से रुक-रुक कर दोनों राज्यों और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हुई है जबकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से नीचे दर्ज किया गया।

Pc:India TV Hindi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.