Weather Update: राजस्थान में बारिश को लेकर क्या है नया अपडेट, जान ले आप भी, तापमान में हो रही गिरावट

Samachar Jagat | Monday, 09 Oct 2023 08:11:14 AM
Weather Update: What is the new update regarding rain in Rajasthan, you also know, the temperature is falling.

इंटरनेट डेस्क। बारिश का सीजन समाप्त हो चुका और माननूस की अब राजस्थान से विदाई हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश का मौमस अब शुष्क बना हुआ हैै और आने वाले समय में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वैसे सर्दी के मौसम की शुरूआत सी हो चुकी है। शहरों को छोड़ते दे तो ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का सुबह शाम अहसास होने लगा है।  

मौसम विभाग की माने तो बीते 24 घंटों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम शुष्क हो रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजस्थान में आगामी 7 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा। 

वहीं अधिकतम तापमान औसत से 1-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की माने तो 8 अक्टूबर रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण आगे चलकर बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र ने 9 अक्टूबर को राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 9-11 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

pc- bhaskar



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.