देश के हर राज्य में जब भाजपा की सरकार बनेगी वो पार्टी का स्वर्णकाल होगाः अमित शाह

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 08:23:49 AM
When every BJP government in state will form government, it will be Golden Age of India: Amit Shah

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा की जिस दिन देश के प्रत्येक राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और पंचायत से संसद तक भाजपा ही भाजपा होगी, उस दिन पार्टी का स्वर्णकाल आएगा। 

शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को 2019 में नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत के साथ दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया है। 

शनिवार से शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने भाषण में शाह ने कहा कि 1998 में भी कहा गया था कि भाजपा अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच चुकी है, लेकिन पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर उन्हें झुठला दिया।

आज केंद्र में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। 13 राज्यों में हमारी सरकारें हैं। आज भी राजनीतिक दल कह रहे हैं कि यह भाजपा का चरमोत्कर्ष है, लेकिन अभी भाजपा का चरमोत्कर्ष नहीं आया है। जिस दिन भाजपा सभी राज्यों में सरकार बना लेगी, वह दिन भाजपा का चरमोत्कर्ष होगा।

पहले सभी मिलकर कांग्रेस को हराते थे, लेकिन अब सभी दल मिलकर भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। भाजपा अपराजय होती जा रही है।

शाह ने 2019 में नरेंद्र मोदी को वर्तमान से भी ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। शाह ने भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती करे।

कुछ ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान करे जो एक साल तक बूथ स्तर पर रहें और कुछ 6 माह के लिए। कार्यकारिणी के सदस्य 15 दिन पूर्णकाल के लिए बूथ स्तर पर जाएं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की जिम्मेदारी है, जहां भाजपा जीती नहीं है वहां जाए। उन्होंने ओडिशा के विधानसभा चुनाव जीतने और लोकसभा की अधिकतम सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पूर्वी राज्यों में पहुंचने के लिए ओडिशा जीतना जरूरी है।

भाजपा ने राम मंदिर के लिए प्रतिबद्धता का जिक्र किया 

भाजपा ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि जब कभी उच्चतम न्यायालय फैसला करेगा, यह बहुत प्रभावी होगा।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या इस मुद्दे पर चर्चा हुई है, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हर बैठक में यह मुद्दा उठाना जरूरी नहीं है। यह मुद्दा पार्टी की मुख्य मांग है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.