Year ender 2022: साल 2022 में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह का हुआ निधन, तीन बार रहे थे यूपी के सीएम

Samachar Jagat | Monday, 19 Dec 2022 12:32:10 PM
Year ender 2022: SP founder Mulayam Singh died in the year 2022

इंटरनेट डेस्क। पुराना साल 2022 जाने वाला है और साल 2023 की शुरूआत होने वाली है। नए साल के स्वागत के लिए आप सब तैयार होंगे। लेकिन उससे पूर्व आज हम साल 2022 में हुए बड़े बदलाव और किसने क्या खोया और किसने क्या पाया ये देखने की कोशिश करेंगे। आज हम राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी खबर पर नजर डालते है।

जी हा इस साल 2022 में राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ी अपूरणीय क्षती हुई जिसकी पूर्ती उत्तर प्रदेश, सपा पार्टी और देशभर के राजनीतिज्ञ नहीं कर पाएंगे। इस साल सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया।

उनके निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़े बड़े नेताओं ने अपने शोक संदेश भेजे तो वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री खुद दुख की इस घड़ी में मुलायल के परिवार और उनके बेटे अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। आपकों बता दें की मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। मुलायम सिंह यादव 10 बार विधायक चुने गए और 7 बार सांसद भी रहे। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम रहे। उनके बाद उनके बेटे अखिलेश यादव भी सीएम बने और अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.