लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ आज 2 बजे शपथ लेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उत्तरप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मोहर लग गई है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा को उपमुख्य मंत्री बनाया गया है।
उत्तरप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर 2.15 बजे लखनऊ में कांशीराम स्मृति उपवन में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
इससे पहले आयोजित विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य को स्पेशल प्लेन से दिल्ली बुलाया गया था। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
योगी गोरखपुर से लोकसभा भाजपा सांसद है। जिनके नाम सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं केशव प्रसाद मौर्या इस विधानसभा चुनावों में बसपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।