गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट और पूरी का प्रसाद बनाया जाता है। अन्नकूट सारी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। सबसे पहले यह सब्जी भगवान को अर्पण की जाती है और बाद में प्रसाद के रूप में घर के सभी लोग इसे खाते हैं। उत्तरप्रदेश में गोवर्धन पूजा के दिन यह प्रसाद हर मन्दिर और ज्यादातर घरों में बनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं अन्नकूट बनाने की विधि....
बालूशाही
सामग्री :-
आलू - 2
बैगन - 2-3 छोटे आकार
फूल गोभी - एक छोटा सा फूल
सेम - 100 ग्राम (कटी हुई 3/4 कप)
सैगरी - 100 ग्राम (3/4 कप)
गाजर - 1
मूली - 1
टिन्डे - 2
अरबी - 1
भिन्डी - 6-7
परवल - 2-3
शिमला मिर्च - 1
लौकी - 3 इंच का टुकड़ा
कच्चा केला - 1
कद्दू - छोटा सा टुकडा
टमाटर - 4 -5
मसाला
अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
हरी मिर्च - 2-3
हरी मैथी - कटी हुई एक छोटी कटोरी
तेल - 3-4 टेबल स्पून
हींग - 2-3 पिंच
जीरा - एक छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
गरम मसाला - आधा - एक छोटी चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
हरा धनिया - 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ एक प्याली)
गुलाब जामुन विथ चॉकलेटी ट्विस्ट
विधि :-
सारी सब्जियों को छीलकर काट लें और पानी में अच्छी तरह से धो लें, एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में हींग जीरा डालें, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनें, इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक डालकर भूनें।
मोहनथाल
अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डालें, नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को चलाते हुए मिलाएं, सब्जी में करीब एक कप पानी डालें और सब्जी को ढककर पहले तेज गैस पर उबाल आने तक पकाएं।
ब्रेड जलेबी
उबाल आने के बाद सब्जी को धीमी गैस पर पकने दें, जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए तो उसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर, और हरा धनिया मिलाएं और गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट अन्नकूट बनकर तैयार है।
स्वादिष्ट मालपुआ