खाना बनाते समय वास्तु से जुड़ी कुछ खास बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आखिर किस दिशा में मुंह करके खाना बनाया जाए। अगर खाना बनाते समय वास्तु स्थिति खराब हो तो इसका असर पूरे परिवार की सेहत पर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.....
जानिए! पैसों का गिरना अच्छा होता है या बुरा
घर में सुख-शांति बनाए रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। किचन घर में किसी भी दिशा में हो, लेकिन खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर ही रहना चाहिए।
किचन में एक खिड़की यदि पूर्व दिशा की ओर हो तो वास्तु की दृष्टि से यह बहुत अच्छा माना जाता है।
इस दिशा में खड़े होकर खाना नहीं बनाना चाहिए :-
अगर दश्रिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाया जाए तो घर की सुख-शांति पूरी तरह से भंग हो सकती है। आए दिन घर के लोगों में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस दिशा में मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए।
क्यों दिया जलंधर की पत्नी वृंदा ने भगवान विष्णु को श्राप
दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाने से घर की महिलाओं को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।
पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग पैदा होने का डर रहता है।
उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने पर धन-संपत्ति की हानि होने का खतरा होता है।
बोटिंग का शौक है तो जरूर करें इन जगहों की सैर
पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग देगा श्रमबल को कौशल प्रशिक्षण
केरल में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि : पर्यटन मंत्री