Ashes Series: केवल दो दिनों में ही समाप्त हो गया बॉक्सिंग डे टेस्ट, इंग्लैंड को मिली जीत, भारत की बराबरी की

Hanuman | Saturday, 27 Dec 2025 12:53:25 PM
Ashes Series: The Boxing Day Test ended in just two days, England secured the win and equaled India's record

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज सीरीज का बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में केवल दो दिनों में ही समाप्त हो गया है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को मैच जीतने के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की जीत में जोश टंग, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने अहम भूमिका निभाई। जोश टंग ने मैच में सात विकेट झटके। इसके लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत से इंग्लैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक मैच जीतने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई है।

इस मामले में उसने भारत की बराबरी की। दोनों टीमों ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 35-35 मुकाबले अपने नाम किए हैं। सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम दर्ज है, जिसने कुल 39 मैच जीते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.