Asia Cup 2025: आज श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये दो बड़े बदलाव

Hanuman | Friday, 26 Sep 2025 08:20:51 AM
Asia Cup 2025: India will face Sri Lanka today, these two big changes can happen in the playing eleven.

खेल डेस्क। एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, ये पाक की बांग्लादेश पर जीत से तय हो गया है। फाइनल से पहले भारतीय टीम आज सुपर-4 के अपने पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी। ये मैच टीम इंडिया के लिए अभ्यास के समान होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर-4 में विजयी हैट्रिक के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।

आज के मैच के लिए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव 2 बदलाव कर सकते हैं। आज होने वाले मैच से शिवम दुबे को बाहर किया जा सकता है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जात सकता है। ऐसा होता है तो रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

ओपनिंग जोड़ी से छेड़छाड़ की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल शानदार प्रदश्र्न किया है। अभिषेक शर्मा 5 मुकाबलों में 248 रन बना चुके हैं। वहीं गिल अब तक 111 रन का योगदान दे चुके हैं। 3 नंबर पर सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। 4 नंबर पर तिलक वर्मा और 5 पर विकेटकीपर संजू सैमसन को खेलेने का मौका मिल सकता है। वहीं नंबर 6 पर शिवम के स्थान पर रिंकू सिंह को उतारा जा सकता है। इसके बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैँ। स्पिन गेंदबाजी की कमान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के पा ही रह सकती है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन
 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.