- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। इस संबंध में पीएम मोदी ने एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं।
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णय, और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी सादगी, विनम्रता और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉ.मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी की कमी को भारत सदैव महसूस करता रहेगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें