Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर फाइलन में किया प्रवेश

Samachar Jagat | Saturday, 12 Aug 2023 09:31:11 AM
Asian Champions Trophy: The Indian hockey team entered the final by defeating Japan.

इंटरनेट डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर फाइलन में जगह बनाली है। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हो गए है। इसका कारण यह है की भारतीय हॉकी टीम को 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान से हार मिली थी। अब दो साल बाद 2023 में टीम का यह बदला पूरा हुआ है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इस मैच में 5-0 से जीत हासिल की है।  पहला क्वार्टर गोलरहित बराबर रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में 3 गोल किए। तीसरे में एक और चौथे में भी टीम ने एक गोल किया।

आपको बता दे की अब भारत का मुकाबला फाइनल में मलेशिया से होगा और दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला आज यानी 12 अगस्त को खेला जाएगा।

pc- aaj tak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.