FIFA World Cup 2026: कांगो ने तोड़ दिया पुर्तगाल का सपना, रोनाल्डो के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Hanuman | Thursday, 18 Jun 2026 08:31:55 AM
FIFA World Cup 2026: Congo shatters Portugal's dream; Ronaldo sets a major record

खेल डेस्क। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच यादगार नहीं बन सका है। डोनाल्डो अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की तहत टूर्नामेंट के पहले मैच में करिश्माई प्रदर्शन नहीं कर सके।

ग्रुप-के के मुकाबले में पुर्तगाल को कांगो डीआर के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार पुर्तगाल का टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने का सपना टूट गया है। हालांकि मैच में डोनाल्डो अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल रहे। वह 41 साल और 132 दिन की उम्र में  विश्व कप मैच की शुरुआत करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए। ये रोनाल्डो के कॅरियर का 23वां वर्ल्ड कप मैच भी था।

 ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने शुरुआत से ही दबदबा बनाते हुए मैच के छठे मिनट में उसकी ओर से जोआओ नेवेस के गोल किया। पेड्रो नेटो के शानदार क्रॉस पर नेवेस ने बेहतरीन हेडर लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर पुर्तगाल को 1-0 से आगे कर दिया।  इसके बाद कांगो डीआर  ने शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ के अतिरिक्त समय में बराबरी का गोल दाग दिया। उसकी ओर से  आर्थर मासुआकू के सटीक क्रॉस पर योआने विस्सा ने दमदार हेडर लगाकर ये गोल किया।

कांगो डीआर ने विश्व कप में रचा इतिहास
ये कांगो डीआर का विश्व कप इतिहास का पहला गोल है। उसने 1974 में पहली बार टूर्नामेंट में खेलने के 52 साल बाद गोल करने में सफलता हासिल की। मैच में रोनाल्डो और उनकी टीम को कांगो की मजबूत डिफेंस के सामने खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.