- SHARE
-
खेल डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आज पुरुष खिलाड़ियों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नंबर वन पर काबिज है। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।
रोहित शर्मा चौथे और कप्तान शुभमन गिल पांचवें पायदान पर हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी शीर्ष दस बल्लेबाजों की सूची में शामिल है। केएल राहुल नौवें नंबर पर हैं। भारत को 13 जून से घर पर अफगानिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ना है। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर विराट कोहली के पास फिर से नम्बर वन की कुर्सी पर काबिज होने का मौका होगा।
पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी और स्पिनर अबरार अहमद को वनडे गेंदबाजों की सूची में फायदा हुआ है। शाहीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों में चार विकेट लेने के बाद चार स्थान चढ़कर 13वें पर आ गए हैं। अबरार सात पायदान बढ़े हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें