ICC ने क्रिकेट कनाडा को निलंबित किया

Hanuman | Tuesday, 02 Jun 2026 12:15:33 PM
ICC Suspends Cricket Canada

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता निलंबित कर दी है। यह फैसला संस्था द्वारा सदस्यता से जुड़े नियमों और जिम्मेदारियों के उल्लंघन के आरोपों के बाद लिया गया है।

आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई का असर कनाडा के खिलाड़ियों पर नहीं पड़ेगा। कनाडा की राष्ट्रीय टीम पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेती रहेगी। टूर्नामेंटों और खिलाड़ियों से जुड़े खर्चों की निगरानी और वित्तीय सहायता अब सीधे तौर पर आईसीसी द्वारा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह फैसला क्रिकेट कनाडा के प्रशासनिक ढांचे और कामकाज को लेकर काफी समय से चल रही चिंताओं के बाद लिया गया है। आईसीसी ने कहा है कि यदि जरूरी सुधार किए जाते हैं तो भविष्य में निलंबन हटाने पर भी विचार किया जा सकता है।

इस घटना के बाद कनाडा के क्रिकेट प्रेमियों में चर्चा और चिंता देखी जा रही है, हालांकि खिलाड़ियों के लिए राहत वाली बात यह है कि उनके मुकाबले जारी रहेंगे।

PC: icc-cricket
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.