Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से की इनकी सेवाएं तत्काल बहाल करने की मांग

Hanuman | Tuesday, 02 Jun 2026 08:03:35 AM
Hanuman Beniwal demanded that CM Bhajanlal immediately reinstate their services

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से एनएचएम के अंतर्गत पूर्व में कार्यरत योग प्रशिक्षकों की सेवाएं तत्काल बहाल करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने इस संबंध में सोमवार को एक्स माध्यम से कहा कि आज शाम जयपुर आवास पर एनएचएमके अंतर्गत पूर्व में कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने सेवाएं पुनः बहाल करवाने की मांग को लेकर मुलाकात की। मैं राजस्थान के मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि जब केंद्र सरकार योग को बढ़ावा देने की बात कर रही है, तो राज्य सरकार के अधीन एनएचएम में योग को इस हालत में क्यों छोड़ दिया गया है?

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि योग केवल भाषणों में नहीं, व्यवहार में भी दिखना चाहिए इसलिए इन प्रशिक्षकों की सेवाएं सरकार को तत्काल बहाल करनी चाहिए।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.