- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां से एक लुटेरी दूल्हन का मामला प्रकाश में आया है, जो शादी के आठ दिन बाद पति को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गई। वह 3.50 लाख रुपए के गहने-कैश चोरी कर भागी है। इस संबंध में पीड़ित ने करधनी थाने में कोर्ट से आदेश करवाकर मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन सहित गैंग मेंबर्स के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुल्हन के भागने के बाद 1.50 लाख रुपए लेकर शादी करवाने वाले बिचौलिए भी गायब हो गए। ये घटना 29 जनवरी की है। इस संबंध में कालवाड़ रोड निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है।
उसने बताया कि जनवरी-2026 में आगारा में उसकी मुलाकात आरोपी विक्की पण्डित, राकेश व एक महिला से हुई थी। इस के बाद आरोपियों ने अच्छी लड़की के नजर में होना बताकर शादी करने की बात कही। वहीं ये भी शर्त रख दी कि गरीब घर की लड़की होने के कारण शादी का पूरा खर्चा उसे ही उठाना होगा।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें