प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने पर सीएम भजनलाल ने बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Monday, 01 Jun 2026 12:27:24 PM
 CM Bhajanlal has made this significant statement on the completion of six years of the PM SVANidhi Scheme

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल 6 वर्ष देश के लाखों रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं के संघर्ष, सम्मान और आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा के 6 स्वर्णिम वर्ष हैं, जिन्होंने उनके जीवन में नए अवसर, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तीकरण का संचार किया है।

योजना मेहनतकशों के सपनों को संबल देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बना रही  
भजनलाल ने कहा कि‘गुजारे से आत्मनिर्भरता’तक का यह सफर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और गरीब कल्याण के प्रति उनके अटूट संकल्प का सशक्त उदाहरण है। बिना गारंटी ऋण, वित्तीय समावेशन और डिजिटल सशक्तीकरण के माध्यम से इस योजना ने छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की नई शक्ति भी प्रदान की है। अब तक 75 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित करने वाली यह योजना लाखों मेहनतकशों के सपनों को संबल देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बना रही है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार
सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि योजना की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए इसे मार्च 2030 तक विस्तारित किया जाना केंद्र सरकार की गरीब, वंचित और श्रमजीवी वर्ग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.