Petrol-Diesel Prices: क्या जून माह के पहले दिन बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है रेट

Hanuman | Monday, 01 Jun 2026 09:39:20 AM
Petrol-Diesel Prices: Have the rates for both fuels risen ahead of June?

इंटरनेट डेस्क। जून माह के पहले दिन यानी सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर झटका दिया है। हालांकि कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत दी है। कंपिनयों ने आज दोनों ईंधनों की कीमतों को नहीं बढ़ाया है।

\जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। कल भी जयपुर में कीमतें इतनी ही थी। वहीं दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

आगामी समय में एक बार फिर से दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से इस महीने में चार बार दोनों ईंधनों में इजाफा किया जा चुका है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.