IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप सहित जीते ये पांच बड़े पुरस्कार, हुए मालामाल

Hanuman | Monday, 01 Jun 2026 08:52:29 AM
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Wins These Five Major Awards Including the Orange Cap

खेल डेस्क। भले ही राजस्थान रॉयल्स का एक बार फिर से खिताब जीतने का सपना टूट गया हो, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर आईपीएल 2026 में इनामों की बौछार हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  ने  रविवार को आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से शिकस्त  देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

खिताबी मुकाबले के समाप्त होने के बाद आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। ऑरेंज कैप के साथ-साथ मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब अपने नाम किया।

वैभव सूर्यवंशी  ने इस सीजन के 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए। इससे वह ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। ऑरेंज कैप जीतने के लिए इनाम के रूप में उन्हें 10 लाख रुपए मिले। वैभव ने सीजन में कुल 72 छक्के जड़कर सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब भी अपने नाम किया। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इस पुरस्कार के लिए उन्हें 10 लाख रुपये का चेक मिला।

आईपीएली 2026 सीजन में 237.30 की तूफानी स्ट्राइक रेट रन बनाए
पूरे सीजन में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए  वैभव सूर्यवंशी को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने टूर्नामेंट में 16 मैचों में कुल 436.5 अंक हासिल किए। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएली 2026 सीजन में 237.30 की तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

इसके लिए उन्हें टाटा सियरा अवॉर्ड के रूप में मिली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज  वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें  इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया। इस पुरस्कार के लिए उन्हें 10 लाख रुपए दिए गए।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.