- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीबीएसई को लेकर एक बार फिर से सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने री-टोटलिंग और पुनर्मूल्यांकन को लेकर सीबीएसई को घेरा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि जेबकतरों से सावधान- आज वो सीबीएसई के अंदर बैठे हैं। सीबीएसई की गलती से नंबर ग़लत आए तो आपको क्या मिलता है? एक bill, Digital scan copy: ₹100/विषय, Re-totalling: ₹100/paper, Re-evaluation: ₹25/सवाल।
उन्होंने कहा कि अपनी ही उत्तर शीट answer sheet की सही जाँच के लिए एक बच्चे को ₹2000 तक भरने पड़ सकते हैं। सोचिए, जब 4 लाख बच्चों ने ऐसे आवेदन डालें हैं तो सीबीएसई कितनी कमाई कर रहा है। जब scanning फ़ोन से हुई हो, गलत मार्किंग तय है और उसे ठीक करवाने की क़ीमत बच्चा भर रहा है। गलती सीबीएसई की। सजा बच्चे की। कमाई सरकार की।
जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती। बढ़ाई जाती है और इसकी सबसे बड़ी कीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं - अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से और अपने भविष्य से।
PC: thenewsminute
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें