LPG Prices: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर फिर से हुआ महंगा, पांच किलो के सिलेंडर के भी इतने बढ़ गए हैं दाम

Hanuman | Monday, 01 Jun 2026 09:09:24 AM
LPG Prices: Commercial LPG cylinders have become more expensive once again; the price of the 5-kg cylinder has also risen significantly

इंटरनेट डेस्क। जून माह के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से कीमतों में इजाफा कर आमजन को बड़ा झटका दिया है। इस माह पेट्रोल की कीमतों को चार बार बढ़ाने के बाद आज तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा किया है। 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की दरों में महानगरों के अंदर अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर 42 से लेकर 53.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं 5 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया है।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपए महंगा हो गया है। इससे इसकी कीमत बढ़कर अब 3113.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपए बढ़कर 3255.50 रुपए हो चुकी है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडरों की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। .

5 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में 11 रुपए का इजाफा
तेल विपणन कंपनियों की ओर से छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इससे दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपए में मिलेगा। साल 2026 में कमर्शियल सिलेंडर में कई बार इजाफा किया गया है। इस साल  दिल्ली में जनवरी में 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपए थी। अब बढ़कर ये कीमत 3,113.50 रुपए हो गई है।

PC:  bazaar.businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.