- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सांड के हमलों में दो लोगों की मौत की घटनाओं पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सीकर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सांड के हमलों में दो लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। ये घटनाएं साफ दर्शाती हैं कि गौवंश के प्रबंधन के लिए राजस्थान की भाजपा सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।
गहलोत ने कहा भाजपा केवल वोट बैंक के लिए गौवंश का नाम लेती है, परंतु इनकी विफलता के कारण आज गौवंश और इंसान दोनों असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने 'आवारा गौवंश' की शब्दावली बदलकर 'निराश्रित गौवंश' तो कर दिया, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें सचमुच पूरी तरह निराश्रित (बेसहारा) ही छोड़ दिया है जिसका अंजाम ऐसे जानलेवा हादसे हैं।
राज्य सरकार को गौवंश के कारण हुए इन हादसों के पीड़ितों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए एवं भविष्य में ऐसे हादसे न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें