- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों के लिए राहत की खबर हैं, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आगामी 1 जून 2026 से राज्यभर में प्रस्तावित पेट्रोल पंप हड़ताल को फिलहाल 15 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह कदम राज्य सरकार द्वारा समस्या के समाधान के लिए दिखाई गई सकारात्मक पहल और वार्ता के आश्वासन के बाद उठाया है।
मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एसोसिएशन द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने पेट्रोलियम व्यवसायियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान निकालने के लिए 1 जून को जयपुर स्थित सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
वैट कटौती के मिले सकारात्मक संकेत
खबरों की माने तो हड़ताल टलने के पीछे एक और बड़ी वजह हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता राघव गर्ग द्वारा दिया गया बयान भी रहा। डिबेट में भाजपा प्रवक्ता ने राज्य में ईंधन पर वैट कटौती की योजना पर सहमति जताई है। एसोसिएशन ने इसे पेट्रोलियम व्यवसायियों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी एक बेहद सकारात्मक और उम्मीद जगाने वाला संकेत माना है।
pc- aaj tak