Iran–US: ट्रंप के ईरान के साथ समझौते का दावा ईरानी मिलिट्री ने किया खारिज, कहा-ट्रंप के बयान काल्पनिक जीत दिखाने की कोशिश

Shivkishore | Saturday, 30 May 2026 02:27:33 PM
Iran–US: Iranian Military Rejects Trump's Claim of a Deal with Iran, Stating His Remarks Are an Attempt to Portray a Fictitious Victory.

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका के बीच समझौते की चर्चा आज जोरों पर थी। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसको लेकर चर्चा की थी और ईरान के साथ संभावित समझौते का दावा किए जाने के तुरंत बाद ईरानी मिलिट्री के जुड़ी मीडिया ने उनके बयानों को खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा था कि तेहरान बिना किसी शुल्क के होर्मुज को फिर से खोलने के लिए मजबूर हो गया है, लेकिन ईरान ने इसे तथ्यों और झूठ का मिश्रण बताते हुए कहा कि यह तेहरान में विचाराधीन समझौते का सही ड्रॉफ्ट नहीं है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी समाचार एजेंसी फर्स न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा कि ट्रंप के बयान काल्पनिक जीत दिखाने की कोशिश हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कमिटमेंट ऑफ कमिटमेंट नाम से प्रस्तावित समझौता ईरान में अंतिम मंजूरी के चरण में है, हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। व्हाइट हाउस में वेस्ट एशिया क्राइसिस को लेकर एक अहम बैठक में शामिल होने से पहले ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में लगी पाबंदियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और समुद्री यातायात सामान्य होने लगा है।

pc- ndtv.in



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.