- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। 31 मई 2026 रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है। किसी को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन करियर, परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है। जाने क्या कहता हैं राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित नजर आएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा, विशेषकर निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज ऊंचाइयों पर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके उत्साह में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए संपर्क और अवसर मिल सकते हैं।
pc- aaj tak