- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों आरएलपी नेता और सांसद हनुमान बेनीवाल और भाजपा सरकार आमने सामने है। हनुमान बेनीवाल और भाजपा के नेताओं के बीच आरोप प्रत्योरोप का दौर चल रहा है। यह सब हुआ दूदू के भैराणा धाम बचाओं सभा के बाद। अब खबरे यह हैं इन आरोपों के बीच राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने शुक्रवार नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा कम कर दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय से जुड़े तीन निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को हटा दिया गया है। वहीं सुरक्षा के घटाए जाने के बाद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कभी सुरक्षा नहीं मांगी और राजस्थान भर के हजारों युवा उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से जुड़े विवाद के दौरान, तत्कालीन खुफिया अधिकारी संजय अग्रवाल ने उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया था।
खबरों की माने तो हनुमान बेनीवाल के अनुसार, जयपुर से एके-47 राइफलों से लैस कमांडो तैनात किए गए थे, जबकि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी नागौर से तैनात किए गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए कुल आठ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, जिनमें से चार जयपुर से और चार नागौर से थे।
pc- x.com