हॉकी जगत को बड़ा झटका, क्लॉड लेमियू का 60 साल की उम्र में निधन

Hanuman | Friday, 29 May 2026 12:22:59 PM
Major Blow to the Hockey World, Claude Lemieux Passes Away at 60

वैंकूवर(मलकीत सिंह)।  कनाडा और अंतरराष्ट्रीय हॉकी जगत के लिए दुखद सूचना है। मॉन्ट्रियल कैनेडियंस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और चार बार स्टेनली कप विजेता क्लॉड लेमियू का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हॉकी प्रेमियों में शोक की लहर फैल गई है।

क्लॉड लेमियू ने अपने लंबे करियर के दौरान अपने दमदार खेल, जज्बे और महत्वपूर्ण मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। वह एनएचएल के सबसे चर्चित और सफल खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे।

उन्होंने अपने करियर के दौरान चार बार स्टेनली कप जीतकर हॉकी इतिहास में खास स्थान बनाया। मॉन्ट्रियल कैनेडियंस के साथ जुड़े उनके योगदान को आज भी हॉकी प्रेमी याद करते हैं।

क्लॉड लेमियू के निधन के बाद पूर्व खिलाड़ियों, टीमों और प्रशंसकों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं। हॉकी जगत ने एक ऐसा सितारा खो दिया है जिसने खेल को कई यादगार पल दिए।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.