- SHARE
-
खेल डेस्क। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप का रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट अगले 24 दिनों तक रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा। दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे विश्व कप के बाद टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें भी टी20 विश्व कप जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्काटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज को जगह मिली है। 2-2 टीमें दोनों ग्रुप से नाॅकआउट में प्रवेश करेंगी। 5 जुलाई को लंदन के लार्ड्स में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
भारतीय टीम का शेड्यूल
महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान,17 जून को नीदरलैंड्स, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश तथा 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। भारतीय टीम के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब
सबसे ज्यादा टी20 विश्व कप जीतने जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। उसने 6 बार ये खिताब जीता है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज 1-1 बाद खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम एक भी बार ये खिताब नहीं जीत सकी है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें