शूटर Jaspal Rana का 49 साल की उम्र में निधन 

Hanuman | Friday, 12 Jun 2026 11:58:44 AM
Shooter Jaspal Rana passes away at the age of 49.

खेल डेस्क। भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का आज 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 पदक जीतकर भारत के सबसे सफल एथलीटों में जगह बनाने वाले जसपाल राणा दिल्ली के मैक्स साकेत हॉस्पिटल में एडमिट थे। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई ) के प्रेसिडेंट कालीकेश नारायण सिंह देव ने जसपाल राणा के निधन की पुष्टि की।

खबरों के अनुसार, जसपाल की एक जून की रात को म्यूनिख से लौटते समय फ्लाइट में तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मैक्स साकेत हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जांच के बाद उन्हें हार्ट में एक स्टेंट डाला गया था। जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे।

खिलाड़ी के रूप में जसपाल राणा ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई थी। उन्होंने एशियन गेम्स में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 8 पदक जीत थे। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में 9  स्वर्ण सहित 15 मेडल जीते थे। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.