IND vs AFG: वनडे सीरीज में रोहित शर्मा तोड़ेंगे सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड, 6 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि

Hanuman | Friday, 12 Jun 2026 09:24:40 AM
IND vs AFG: Rohit Sharma set to break this major record of Sehwag in the ODI series, he will achieve this significant milestone upon scoring just 6 runs

खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज कल से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के पहले ही मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। इसके लिए रोहित को सिर्फ 6 रन बनाने होंगे। मैच में छह रन बनाने ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक भारत की ओर ये बड़ी उपलब्धि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ही हासिल की है।

रोहित का इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह 358 मैचों की 383 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.3 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 15994 रन बना चुके हैं। उनके नाम पर 45 शतकीय और 83 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। रोहित यदि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 6 रन बतौर ओपनर बनाने में कामयाब होते हैं तो 16000 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में सिर्फ 7वें खिलाड़ी होंगे।

सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है ये विश्व रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है, जिन्होंने 19298 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 18867 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने 18744 रन, साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 16950 रन, वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस ने 16120 रन और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 16119 रन बतौर ओपनर बनाए हैं। अब रोहित शर्मा के पास सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.