गर्भवती महिला को लेकर चिकित्सा मंत्री खींवसर का बयान अमानवीयता, संवेदनहीनता और मातृत्व का घोर अपमान है: डोटासरा

Hanuman | Friday, 12 Jun 2026 09:53:52 AM
Health Minister Khinwsar's statement regarding the pregnant woman reflects inhumanity, insensitivity and a gross insult to motherhood: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्ध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीकानेर में गर्भवती महिला को लेकर दिए बयान को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को निशाने पर लिया है।

पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में गजेंद्र सिंह खींवसर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बीकानेर में गर्भवती महिला को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान अमानवीयता, संवेदनहीनता और मातृत्व का घोर अपमान है।

जो मंत्री अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए प्रसुताओं का मजाक उड़ाए, उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं और मंत्री जवाबदेही लेने के बजाय शर्मनाक बयानबाज़ी कर रहे हैं। ये केवल एक महिला का नहीं, हर माँ और मातृत्व के सम्मान का अपमान है। मुख्यमंत्री को तत्काल उन्हें पदमुक्त करना चाहिए, राजस्थान ऐसी संवेदनहीनता को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

PC: rontline.thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.